--ADVERTISEMENT--

भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों को भाजपा जिला कार्यालय मंत्री सुबोध झा जिला कार्यालय से वोटर लिस्ट एवं झंडा बैनर सामग्री उपलब्ध कऱाया


जमशेदपुर : भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा  के अगुवाई में. भाजपा के 28 मंडल अध्यक्षों को जिला भाजपा कार्यालय  मंत्री सुबोध झा के द्वारा जिला कार्यालय से सभी मंडल अध्यक्षों को वोटर लिस्ट झंडा बैनर एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए आए हुए प्रदेश से सामग्री उपलब्ध कराया गया,,,,
23 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जन आक्रोश रैली के लिए प्रदेश से आए हुए  युवा मोर्चा के पंपलेट और सामग्री भी उपलब्ध कराए गए,,,,


 जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा  के निर्देश अनुसार कार्यालय मंत्री सुबोध झा ने  20 अगस्त तक सभी मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने मंडल में बैठक करने के लिए मंडल के प्रभारी एवं प्रवासी की भी सूची उपलब्ध करा दिए गए,
 जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा प्रत्येक मंडल के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को अपने-अपने मतदान केंद्र पर 10 लोगों की टोली वाली टीम को लेकर, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रांची की रैली में 23 अगस्त को लेकर जाना है, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा को हर प्रकार से  सहयोग करेगी और यह ऐतिहासिक रैली होगी, जमशेदपुर से भाजपा युवा  मोर्चा के 10000 हजार नौजवान 23 अगस्त को जन आक्रोश रैली में भाग लेंगे,



Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--