भाजपा ने चक्रधरपुर में निकला तिरंगा यात्रा
Chakradharpur : भारतीय जनता पार्टी द्वारा पोड़ाहाट स्टेडियम से पोटका तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपाईयों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया। पोड़ाहाट स्टेडियम से तिरंगा यात्रा निकलने के बाद चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप भगवान बिरसा मुण्डा, एसबीआई बैंक के समीप वीर राजा अर्जुन सिंह, शहीद भगत सिंह, रेलवे मैदान में भीमराव अंबेडकर, पोटका स्थित भगवान बिरसा मुण्डा, चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के समीप महात्मा गांधी तथा चक्रधरपुर पुरानी बस्ती शहीद जग्गु दिवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया।
पुरानी बस्ती से रैली पवन चौक पहुंचे जिसका समापन किया गया। तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक षाड़ंगी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, पवन शंकर पाण्डेय, शेषनारायण लाल, राजू प्रसाद कसेरा, सुरेश साव, संजय पासवान, दुर्योधन प्रधान, अशोक दास, राकेश रंजन, श्रीवंत षाड़ंगी समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।