--ADVERTISEMENT--

चक्रधरपुर: भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ पुतला दहन कर जताया विरोध

चक्रधरपुर : भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन मुर्दाबाद हिटलरशाही नही चलेगी जैसे नारों के साथ राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का चाईबासा पोस्ट आफिस चौक में पुतला दहन किया। मोके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि कल 31 जुलाई को भाजपा के विधायकों द्वारा जनता एवम बेरोजगार युवाओँ की समस्या समाधान हेतु विधानसभा के सभागार में मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी,जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के इशारे पर जबरन विधानसभा के सभागार में भाजपा के विधायकों को बंद कर दिया,इसी दौरान सभागार की बिजली काट दिया गया एवम पानी बन्द कर दिया,साथ ही मार्शलों के द्वारा अभद्र ब्यवहार कराया गया । 

प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने कहा कि आज पुनः झारखंड सरकार के इशारे पर विधानसभा अध्य्क्ष द्वारा 19 विधायकों निलंबित कर दिया गया,साथ ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्व सरमा को अपने प्रवास के क्रम में झारखंड सरकार की दमनकारी नितियो एवम हिटलरशाही के कारण गोपीनाथपुर क्षेत्र का भ्रमण करने की अनुमति नही दी गई।गागराई ने कहा कि राज्य सरकार के दमनकारी नीतियों एवम हिटलरशाही का पुरजोर विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर आक्रोश प्रगट करती है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई,पूर्व विधायक गुरुचरण नायक,अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बालमुचू,जिला उपाध्यक्ष राकेश बबलू शर्मा,जिला महामंत्री प्रताप कटियार,जिला मीडिया प्रभारी हेमन्त कुमार केशरी,जिला मंत्री सन्नी पासवान,कार्यालय मंत्री अनंत शयनम ,महिला मोर्चा अध्य्क्ष दुर्गावती बोइपाई,पिछड़ी जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज ख़िरवाल,नगर अध्यक्ष अक्षय खत्री,सदर अध्य्क्ष जय किशसन बिरुली,विकाश अग्रवाल,नीरज पांडे,,पवन शर्मा,राकेश पोद्दार,जुली खत्री,रायमुनि कुंतिया,हेमंती विश्वकर्मा,पिंटू प्रसाद,शिवकुमार राम,जितेंद्र ओझा,जुली खत्री,नीरज गुप्ता,हर्ष रवानी,रानी बंदिया,द्वारिका शर्मा,सुजीत विश्वकर्मा,मुकेश कुमासर,बिरजू रजक,हर्ष रवानी,चंद्रमोहन तिउ,मनोज पासवान,रोहित पाल,मणिकांत पोद्दार,कुंजबिहारी खंडाइत,मुकेश दास के अलावे अनेक कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--