मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोल्हान की मईयां सम्मान योजना के लाभुकों को दी पहली किस्त का सौगात


सरायकेला - झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला खरसावां जिला के गम्हारीया के रापचा फुटबॉल मैदान में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत 57 करोड़ 38 लाख 99 हजार पहली राशि का किस्त सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित कर बड़ा सौगात दिया। मुख्यमंत्री श्री सोरेन कोल्हान के चयनित मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की पहली किस्त का सौगात दिया।
 कार्यक्रम में पुरे कोल्हान प्रमंडल से हजारों की संख्या में लाभुक व झामुमो कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

बीजेपी पर अशांत करने का लगाया आरोप : 


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने  जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष के लोग तरह तरह के हथकंडा अपनाकर षड़यंत्र कर सरकार को परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि पांच महिने से बीजेपी छत्तीसगढ़ और असम के नेताओं के माध्यम से साजिश रची जा रही है। धन बल एवं सरकारी तंत्र के माध्यम से सरकार को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कोरोना काल का जीक्र करते हुए कहा कि  2019 में सरकार बनते ही राज्य की जनता ने कोरोना  के दौर को झेला।


सीमित  संसाधनों पर राज्य को बचाने का काम किया और बाहर में फंसे मजदुरों को हवाई मार्ग से लाने का काम किया । हमारी सरकार ने गांव के दरवाजे पर  सरकारी पदाधिकारियों को भेजकर उनकी समस्याओं को सुलझाने का काम कर रही है।
 

इसी का परिणाम है कि राज्य की पिछले डबल इंजन की सरकार ने 5 साल के कार्यकाल में मात्र 15 लाख लोगों को पेंशन देने का काम किया, और गठबंधन की सरकार ने मात्र साढ़े चार साल में 40 लाख लोगों को पेंशन देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना  के तहत राज्य की सभी महिलाएं खुशहाल रहेगी  । उन्होंने फिर से सत्ता पर आने पर राज्य के हर परिवार में एक लाख रुपये प्रतिमाह दिए जाने का  घोषणा भी किया।


उन्होंने कहा कि अग्निविरों के शहीद होने पर उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी देने का कानून बना दिया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ , बिजली बिल माफ करने जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में झारखंड के कंपनियों से हिसाब लिया जाएगा। झारखंड से ही देश का खजाना जाता है। उन्होंने कहा कि झारखंड का हक का राशि मांगने पर जेल में डाल दिया जाता है। 


उन्होंने कहा कि हम झारखंडी डरने वाले नहीं हैं। हम झारखंडी सीदधु , कान्हु, चांद,भैरव का बंशज है,हम लड़ना जानते हैं। मौके पर मुख्यमंत्री के धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री दीपक बीरूआ, बन्ना गुप्ता, बेबी देवी, सत्यानंद भोक्ता,सांसद जोबा मांझी, विधायक सविता महतो,दशरथ गागराई , रामदास सोरेन सहित गठबंधन के कई नेता उपस्थित थे।



Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--