रांची की आक्रोश रैली में भाजपा के वरीय नेताओं के साथ ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह डटे रहे

ईचागढ़ : झारखंड भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रांची मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली में आंसू गैस के गोले दागे गए बावजूद भाजपा के वरीय नेताओं के साथ ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह मैदान में डटे रहे. इस बीच पानी की भी बौछार की गई और रबड़ की गोलियां भी चली थी. अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न होने और कार्यकर्ताओं के तितर-बितर होने के बावजूद रैली में अरविंद सिंह के भजीते अंकुर सिंह भी अडिग थे.


सभा स्थल पर भी पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अभी अपना भाषण शुरू ही किया था कि पुलिस की ओर से सभा स्थल के आस-पास आंसू गैस के गोले दागे जा रहे थे. ऐसी स्थिति तब उत्पन्न हुई जब कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के पास विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे.
 

धरना पर बैठ गए सभी नेता पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले दागने और पानी की बौछार किए जाने के बाद भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी, ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह, अरविंद सिंह के भतीजे अंकुर सिंह समेत अन्य नेता मैदान में ही धरना पर बैठ गए थे. सभी डटे रहे और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे.
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--