चांडिल गोलचक्कर के पास भयानक सड़क हादसा, एक की मौत एक गंभीर
चांडिल (राहुल महतो) - चांडिल गोलचक्कर के नीचे सड़क पर आज सुबह हुआ एक ट्रक के चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही हुई मौत हो गई एवं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुचना मिलते ही चांडिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे व घायल को तत्काल चांडिल अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां वेहतर इलाज हेतु एमजीएम मेडिकल जमशेदपुर भेज दिया एवं लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने ट्रक को भी जप्त कर लिया है। मृतक की पहचान नीमडीह थाना क्षेत्र के बांदु निवासी वीरेन मंडल के रूप में हुई है। जबकि साथी लेटेमदा मुड़ाडीह निवासी धीरेन महतो गंभीर रूप से घायल है एवं एमजीएम में इलाज किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, धीरेन महतो और उनके साथी मृतक वीरेन मंडल दोनों गम्हारिया से एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे। तभी गोलचक्कर के समीप एक ट्रेलर वाहन के चपेट में आ गया , हादसे में वीरेन मंडल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धीरेन महतो गंभीर रूप से घायल हो गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।