भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जमशेदपुर के नेतृत्व में रांची मोरहाबादी मैदान के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं का कूच


जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मंजीत सिंह गिल के नेतृत्व में आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गोलमुरी आकाश प्लाजा से रांची मोरहाबादी मैदान के लिए प्रस्थान किया। श्री गिल ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं से किए गए छल और झूठे वादों की सच्चाई अब सामने आ चुकी है। राज्य सरकार द्वारा किए गए वादों, जैसे साल में 5 लाख युवाओं को नौकरी और बेरोजगारी भत्ता देने के दावे, झूठे साबित हुए हैं। 

श्री गिल ने आने वाले विधानसभा चुनावों में वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने झारखंड की स्थिति को और भी बदतर बना दिया है। राज्य में हर तरफ़ भ्रष्टाचार और लूटपाट मची हुई है। झामुमो और कांग्रेस के नेताओं पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इन लोगों ने जमीन की लूट के माध्यम से झारखंड को लूटने का काम किया है।

उन्होंने इस ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने में योगदान देने वाले पार्टी के सभी मोर्चों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी समय में भारतीय जनता पार्टी झारखंड में एक स्थिर और मजबूत सरकार बनाएगी।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--