जमशेदपुर से लापता हुए विमान की खोज में जुट चुकी है भारतीय नौसेना

रांची : जमशेदपुर, सोनारी से उड़ान भरने के बाद लापता हुए एयरक्राफ्ट की खोज में भारतीय नौसेना भी सहयोग करेगी। इस निमित सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ को पत्र भेजकर नेवी के सहयोग का आग्रह किया था।


जिला प्रशासन के आग्रह पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने सकारात्मक पहल करते हुए, अधिकारियों को तुरंत मदद को कहा। इसके बाद नौसेना ने सक्रियता दिखाई है।


बुधवार रात विशेष विमान से 15 लोगों की टीम, 4 हाइड्रोसेलर्स मशीन व अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ रांची पहुंचेगी। रांची से फिर यह टीम चांडिल के लिए रवाना हुई। आज सुबह से नौसेना की पूरी टीम चांडिल डैम में उक्त एयरक्राफ्ट की खोज शुरू करेगी।

आगे की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए : 

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--