नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मईया सम्मान योजना की दी जानकारी
जगन्नाथपुर संवाददाता : प्रज्जवलित विहार कला जत्था के द्वारा जिला सूचना एवम जनसंपर्क कार्यालय के तत्वाधान में जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यलाय स्थित दुर -दराज से आये प्रखंड व अंचल में काम कराने आये व्यक्तियों व महिलाओ को झारखंड सरकार की मईया सम्मान योजना की जानकारी नुक्कड़ नाटक के द्बारा दिखाया गया।जिसमें मुख्यरुप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार मिश्रा,अंचल अधिकारी मनोज मिश्रा,प्रखंड प्रमुख बुधराम पुर्ती,उपप्रमुख भरत गोप सहित प्रखंड अंचल व बाल विकास परियोजना शिक्षा विभाग के कर्मचारी मौजूद थे.
कार्यक्रम में प्रज्जवलित विहार जत्था के अन्य कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक एवं गीत के मध्याम से मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत 21 से 50 वर्ष से कम आयु की महिलाओं को प्रति वर्ष 12 हजार रूपये दी जायेगी।
उन्होंने बताया कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है।सरकार ने हड़िया एवं दारू बेचने वाले महिलाओं के लिए फूलों झानो आशीर्वाद योजना से जोड़ा है।इसके अलावा उन्होंने पशुधन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार योजना, मुख्यमंत्री हरित योजना आदि की जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में दलसचिव आर.आर मेहता,बिजय सिंह,बिनोद उराँव,अगस्ती टोपो,सोनी कुमारी,करमी, बकला,तपेश्वर महतो,धमेंद्रर सिंह, साक्षी कुमारी,स्नेहा कुमारी,प्राची कुमारी आदि शमिल थे।