--ADVERTISEMENT--

रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड सरकार का पुतला दहन

रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा शुक्रवार शाम 5:30 बजे परसुडीह थाना के सामने झारखंड सरकार का पुतला दहन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला भाजपा कार्यालय मंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी सुबोध झा ने किया। 

कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार, जिला परिषद की सदस्य कुसुम पूर्ति, पूर्व जिला परिषद सदस्य राणा डे, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्वनी तिवारी, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, परसुडी मंडल अध्यक्ष राज चटराजन, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री तारक मुखर्जी समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। उपस्थित नेताओं ने राज्य सरकार पर निकम्मापन और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--