झामुमो का तरकटकोचा पंचायत कमेटी का हुआ गठन, सुखलाल बने अध्यक्ष
गोइलकेरा : आगामी विस चुनाव के मद्देनजर झामुमो मनोहरपुर विस क्षेत्र के सभी पंचायतों में कमेटी गठन को लेकर रेस हो गया है। पार्टी के युवा नेता सह सांसद जोबा माझी के सुपुत्र जगत माझी पार्टी की बैठकों में शामिल होकर पंचायत कमेटी और बूथ कमेटी के गठन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा रहे है। इसी क्रम में जगत माझी गोइलकेरा के तरकटकोचा पंचायत पहुंचे।
जहां उनकी देखरेख में पंचायत कमेटी का पुर्नगठन किया गया। पुर्नगठित कमेटी में अध्यक्ष सुखलाल मुर्मू, सचिव सोम मरांडी, उपाध्यक्ष दामु पुरती, उपाध्यक्ष सिकन्दर नायक, उपाध्यक्ष प्रदीप सरदार, सह सचिव बुधराम नाग, संगठन सचिव बहादुर बोयपाई, कोषाध्यक्ष लखीन्द्र सरदार को चुना गया। इस मौके पर जगत माझी ने पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को कहा विस चुनाव मजबूती के साथ लड़ना है। आलाकमान जिसे भी प्रत्याशी बनाये पार्टी का सिपाही होने के नाते हमारा कतर्व्य बनता है कि प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करें।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मनसुख गोप, प्रखंड उपाध्यक्ष मनसुख हांसदा उर्फ दीनू, तरकटकोचा पंचात के मुखिया सह प्रखंड उपाध्यक्ष गणेश बोदरा, प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष अकबर खान, प्रिंस खान एवं अन्य मौजूद थे।