--ADVERTISEMENT--

खगेन महतो ने कुकड़ू में किया कार्यालय का उद्घाटन

ईचागढ़ के विकास के लिए लिया संकल्प 


ईचागढ़- ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड में खगेन महतो ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एक भव्य कार्यक्रम के दौरान नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर फीता काटकर उन्होंने कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया और ईचागढ़ के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अब समय आ गया है कि ईचागढ़ के लोगों को उनके हक और अधिकार दिलाए जाएं, जो पिछले 35 वर्षों से उनसे छीने जा रहे थे।

खगेन महतो ने कहा पिछले 35 वर्षों से बाहरी लोगों ने हमारे ईचागढ़ के हक और अधिकारों को छीनने का काम किया है। अब हम सक्षम हैं और हमारे लोग किसी के पीछे झण्डा नहीं ढोएंगे। हमें अपनी पहचान, सम्मान, और अधिकार के लिए खुद संघर्ष करना होगा। श्री महतो ने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य ईचागढ़ से अनुकंपा की राजनीति को समाप्त करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब लोग अपने हक और अधिकारों के लिए जागरूक हैं और उनके नेतृत्व में ईचागढ़ के हर गांव और घर में विकास की किरण पहुंचेगी। उन्होंने आगे कहा हमारा प्रयास है कि हर गांव और घर के लोगों तक तत्काल मदद पहुंचे। 

इसी उद्देश्य से हमने चारों प्रखंडों में कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है, ताकि लोगों को सीधे तौर पर सहायता मिल सके। मौके पर उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में राजेश गोप, कृष्णा चंद्र गोप, भगीरथ महतो, राकेश सिंह मुंडा, उपेन महतो, रिंकू महतो, रमेश कुमार, हरी शंकर, विकाश प्रमाणिक, शंकर लायेक शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एकजुट होकर ईचागढ़ के विकास के लिए अपने संकल्प को दोहराया और खगेन महतो के नेतृत्व में क्षेत्र की उन्नति के लिए काम करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में महतो ने अपने समर्थकों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर ईचागढ़ के विकास के लिए काम करें और बाहरी शक्तियों के खिलाफ लड़ाई लड़ें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ईचागढ़ एक सशक्त और समृद्ध विधानसभा क्षेत्र के रूप में उभरेगा, जहां हर व्यक्ति को उसके हक और अधिकार मिलेंगे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--