कुकडु अंचल को मिला नया अंचल अधिकारी , क्षेत्र के लोगों में जागी उम्मीद
सत्येंद्र पासवान बने कुकडु अंचल के नए सीओ
ईचागढ़ :- सरायकेला खरसावां जिला के अंतिम अंचल कुकडु में पिछले कई महीने से अंचल अधिकारी व बीडीओ नही थे ।वही ईचागढ़ के सीओ व बीडीओ के द्वारा प्रभार रूप से कुकडु प्रखंड व अंचल चल रहा था। वही आज कुकडु अंचल अधिकारी के रूप में सत्येंद्र पासवान से पदभार संभाला।
नव पदस्थापित सीओ को प्रभारी सीओ दीपक प्रसाद ने पदभार सौपा।नए पदस्थापित सीओ सत्येंद्र पासवान ने कहा कि क्षेत्र में आम लोगो के सारी समस्याओं को ससमय निष्पादित किया जाएगा।वही झामुमो के कुकडु प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो ने पुराने सीओ दीपक प्रसाद को अंग वस्त्र एवं नव पदस्थापित सीओ सत्येंद्र पासवान को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।