खगेन महतो की अध्यक्षता में नीमडीह टेंपो संघ का हुआ पुनर्गठन

चांडिल - सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर में सोमवार को टेम्पु चालक की बैठक समाजसेवी खगेन महतो की अध्यक्षता में किया गया।जिसमें नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के टेम्पु चालक उपस्थित हुए।सभी ने टेम्पु चालक संघ का सर्वसम्मति से गठन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें टेम्पु चालक संघ का सर्वसम्मति से सुभाष महली को अध्यक्ष चयनित किया गया। वहीं प्रदीप कर्मकार को प्रधान सचिव, लकीर कर्मकार व संजीव महतो को उपाध्यक्ष,धीरेन्द्र नाथ महतो को सचिव, पवित्र नाग को सह सचिव , सृष्टि धर महतो को कोषाध्यक्ष एवं मृणाल गोस्वामी को प्रवक्ता चयन किया गया।

समाजसेवी खगेन महतो ने टेम्पु संघ के नव चयनित पदाधिकारियों को व सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में एकता बनाए रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि नव चयनित पदाधिकारी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए संगठन को ओर मजबुती प्रदान करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आए दिन टेम्पु चालकों को प्रशासन व लोगों का भी कोप भाजन बनना पड़ता है। संघ के माध्यम से बड़ा से बड़ा समस्याओं का भी समाधान किया जा सकता है। मौके पर टेम्पु संघ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--