राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जिला स्तर पर क्रॉस कन्ट्री रेस पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का आयोजन

Chaibasa: पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निदेशानुसार जिले में दिनांक 29 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर ''जिला स्तर पर क्रॉस कन्ट्री रेस (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता" का आयोजन समाहरणालय कार्यालय से पोस्ट ऑफिस से महुलसाई होते हुए वापस समाहरणालय तक किया गया एवं तीरंदाजी (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता का आयोजन आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र, कुमारडुँगी में किया गया।


क्रॉस कन्ट्री रेस (पुरुष एवं महिला) प्रतिभागी खिलाड़ियों को विजेता राशि स्वरुप निम्न प्रकार दिया गयाः-

प्रथम पुरस्कार - 5000- (पाँच हजार) रु॰ मात्र
द्वितीय पुरस्कार - 3000- (तीन हजार) रु॰ मात्र
तृतीय पुरस्कार - 2000- (दो हजार) रु॰ मात्र
चतुर्थ पुरस्कार - 1000- (एक हजार) रु॰ मात्र

पुरूष क्रॉस कन्ट्री रेस परिणामः-

प्रथम पुरस्कार - लालु कालुन्डिया (तांतनगर)
द्वितीय पुरस्कार -शानि ईचागुटू (खुँटपानी)
तृतीय पुरस्कार - शानि कोड़ा (सोनुवा)
चतुर्थ पुरस्कार - नरायण विरवा (मंझारी)

महिला क्रॉस कन्ट्री रेस परिणामः-

प्रथम पुरस्कार - प्रिया महतो (मनोहरपुर)
द्वितीय पुरस्कार -प्रतिका महतो (मनोहरपुर)
तृतीय पुरस्कार - डीक्की पाडे़या (सदर चाईबासा)
चतुर्थ पुरस्कार - बामेय तिरिया (मंझगाँव)

जूनियर ब्याॅज तीरंदाजी परिणामः-

प्रथम पुरस्कार - सन्नी हेम्ब्रोम (सिकुरसाई)
द्वितीय पुरस्कार - संजय साण्डिल 
तृतीय पुरस्कार - राजेश पुरती

जूनियर गल्र्स तीरंदाजी परिणामः-

प्रथम पुरस्कार - मिली मछुआईन
द्वितीय पुरस्कार - सरीना बिरली
तृतीय पुरस्कार - अप्रील पुरती

सब जूनियर ब्याॅज तीरंदाजी परिणाम:-

प्रथम पुरस्कार - योगेन्द्र हेस्सा
द्वितीय पुरस्कार - कृष्णा पिंगुवा
तृतीय पुरस्कार - घनश्याम जामुदा

सब जूनियर गल्र्स तीरंदाजी परिणाम:-

प्रथम पुरस्कार - संतोषी राय
द्वितीय पुरस्कार - ज्योति मछुआईन
तृतीय पुरस्कार - जयंती पिंगुवा


क्रॉस कन्ट्री रेस प्रतियोगिता एवं तीरंदाजी में सभी विजेता प्राप्त खिलाड़ियों को पुरस्कार जिला के उप विकास आयुक्त, श्री संदीप कुमार मीणा एवं जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती रूपा रानी तिर्की के द्वारा प्रदान किया गया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--