चाउलीबासा में युवा आक्रोश रैली की तैयारी बैठक संपन्न
ईचागढ़ -सरायकेला-खरसावां जिला के चौका चाउलीबासा में युवा आक्रोश रैली को लेकर तैयारी बैठक किया गया। 23 अगस्त को रांची में होने वाली युवा आक्रोश रैली के निमित्त एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से ईचागढ़ विधानसभा प्रभारी के के गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोतीलाल कुम्हकार , देवासिस राय , आकाश , चंद्रमोहन दास , बासुदेव , विश्वनाथ उरांव समेत कई गणमान्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा नेता सह युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बिनोद राय ने बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ हम सब मिलकर इस आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए अपने स्तर से हजारों की संख्या में युवाओं को मोरहाबादी मैदान में एकत्रित करेंगे।उन्होंने कहा कि यह रैली सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि जनता की आवाज है। हम सब 23 अगस्त को रांची में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने रैली को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और सभी युवाओं से रांची चलने का आह्वान किया।