Tiruldih : नाबालिग दलित छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 4 घंटे में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

ईचागढ़ - सरायकेला-खरसावां जिले के तिरूलडीह थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग दलित छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म की घटना 13 अगस्त की बताई जा रही है। घटना के बाद डरी सहमी नवीं कक्षा की छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी 19 अगस्त को दी। इसके बाद परिजन पीड़ित छात्रा के साथ तिरूलडीह थाना में घटना की जानकारी देते हुए मामला दर्ज कराया। सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिलने के बाद महज चार घंटे में तिरुलडीह थाना की पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। 

सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। इस संबंध में तिरुलडीह थाना प्रभारी अलम चांद महतो ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद महज चार घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में जीतू सिंह मुंडा, रवि सिंह मुंडा और गुरुचरण सिंह मुंडा शामिल है और तीनों आरोपी तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सपादा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के बाद तीनों आरोपियों ने छात्रा को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया था। जिससे डरकर छात्रा ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दिया था। 

तिरुलडीह पुलिस ने मंगलवार को तीनों को जेल भेज दिया। दुष्कर्म की इस घटना से समूचा क्षेत्र शर्मसार हुआ है। बहन बेटी इस घटना के बाद विद्यालय से आने जाने में भी असुरक्षित महसूस कर रही है। छात्रा विद्यालय से अपने घर जा रही थी, जहां तिरूलडीह रेलवे केविन के आगे सुवर्ण रेखा नदी के पास सुनसान जगह पर तीनों आरोपीयों ने नाबालिग छात्रा को अकेला पाकर जबरदस्ती सामुहिक दुष्कर्म किया एवं किसी को बताने से जान मारने की धमकी बताने दिया। आरोपीयों की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने चैन की सांस लिया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--