युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने संयुक्त रूप से भाजपा सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया

भाजपा ने अपने नेताओं को महिला और किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी की खुली छूट दे रखी है : प्रीतम बांकिरा

 Chakradharpur  :  शहीद पार्क चौक चाईबासा में महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने संयुक्त रूप से पिछले दिनों कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन पर अपमानजनक टिप्पणी एवं भाजपा सरकार में लगातार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रथम बांकिरा ने कहा कि भाजपा ने अपने सांसद विधायकों को महिलाओं ,युवाओं और किसानों पर अपमानजनक शब्द कहने की खुली छूट दे रखी है इसीलिए उनके नेता आए दिन कुछ ना कुछ अनर्गल और अपमानजनक बयानबाजी करते रहते हैं जिस प्रकार कंगना रनौत ने किसानों के लिए अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया है यह भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा उनके सोच को दर्शाता है। 

लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा कभी नहीं होने देगी, कांग्रेस पार्टी देश के युवा, महिला ,किसान आदि सभी लोगों की सुरक्षा में हमेशा डटकर खड़ी रहेगी और जब भी भाजपा के द्वारा उन पर अत्याचार किया जाएगा कांग्रेस पार्टी बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब देगी और सड़क से लेकर सदन तक हमेशा देश की लोगों की आवाज बनने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी और जनता के हाथ की लड़ाई कांग्रेस पार्टी हमेशा राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ती रहेगी।

 कार्यक्रम में महिला कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव किम दीदी, महिला जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्णा सोय, त्रिशानू राय,पूर्व जिला सचिव संतोष सिन्हा, खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो,सोनुवा प्रखंड अध्यक्ष राहुल पुरती ,प्रदेश महासचिव दीनबंधु बोयपाई, प्रदेश सचिव सुरेश संवैया, जिला उपाध्यक्ष राजू कायम, संदीप महतो, जिला महासचिव सन्नी राॅबर्ट अंथोनी,देविश लागुरी, सन्नी पाट पिंगुवा,जिला सचिव प्रतीक कुमार,जगन्नाथपुर विधानसभा अध्यक्ष धीरज गागराई,मनोहरपुर विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र बोयपाई, चाईबासा विधानसभा अध्यक्ष नरांगा देवगम,मजगांव कार्यकारी विधानसभा अध्यक्ष हरिन तामसोय , तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पूर्ति ,जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष सुशील हेससा ,नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष संजीत तिरिया, मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज पुरती,आनन्दपुर प्रखंड अध्यक्ष मोजेश जोजो, गोइलकेरा प्रखंड अध्यक्ष उदय चेरवा,सोनुवा प्रखंड अध्यक्ष ज्योती किरण बानरा, बंदगांव प्रखंड अध्यक्ष रवि मुंडारी, गुदड़ी प्रखंड अध्यक्ष जेवियर बारजो ,चांदू अंगरिया,सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर राजेन्द्र बांदिया, ब्रज जोन हेंब्रोम,विकास तामसोय,अनिश गोप सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--