युवाओं ने तिरंगा यात्रा में लिया हिस्सा, जमशेदपुर में देशभक्ति का अद्भुत नजारा
जमशेदपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष नितीश कुमार के नेतृत्व में प्रामोठनगर ग्राउंड से सॉपोडेरा गांधी ग्राउंड तक एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला, जहां सैकड़ों युवा तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों के साथ आगे बढ़े।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत वरण महतो, जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा जी, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैथा जी, BJYM प्रदेश मंत्री भाई अमित अग्रवाल जी, मंडल अध्यक्ष त्रिदीब चट्टराज दा, अमित मिश्रा जी, आनंद कुमार जी, पवन सिंह जी, पूर्व जिला परिषद सदस्य बड़े भाई सुदीप्तो दे राणा जी सहित सैकड़ों युवा साथी उपस्थित थे।
इस तिरंगा यात्रा ने शहर में एक नई ऊर्जा और देशभक्ति का संचार किया। सभी युवाओं ने इस मौके पर देश की अखंडता और एकता की शपथ ली और तिरंगे की शान को हमेशा ऊंचा रखने का संकल्प किया।