कलाकार स्वर्गीय सुनील दुबे को उत्कल मणि आदर्श पाठागार में में भावभनी श्रद्धांजलि दी गई
सरायकेला (Jagdish Sao) - प्रतिभा के धनी कलाकार स्वर्गीय सुनील कुमार दुबे उर्फ बबलू दुबे के असामयिक निधन पर उत्कलमणि आदर्श पाठागार सरायकेला के नाटक भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर उत्कल मनी आदर्श पाठागार द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर उपस्थित सदस्यों और उनके परिजनों द्वारा बताया गया कि स्वर्गीय सुनील दुबे की मीठी आवाज सदा इस अनंत व्योम में गुंजती रहेगी। सरायकेला छऊ के संगीत पक्ष में मधुरता घोलने और शास्त्रीय भाव डालने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को आने वाले दिनों में हमेशा याद किया जाता रहेगा।
इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष सुदीप पटनायक, महासचिव जलेश कवि, सहसचिव पवन कवि, वरिष्ठ सदस्य गायक चंद्रशेखर कर, छऊ गुरु सुशांत महापात्र, गुरु तरुण भोल, चंडी प्रसाद दुबे, विजय कुमार दुबे, देवराज दुबे, , राजेश मोहंती एवं भीष्म कैवर्त सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।