--ADVERTISEMENT--

भाजपा का परिवर्तन यात्रा सरायकेला पहुंचा। परिवर्तन यात्रा पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने परिवर्तन सभा में भरी हुंकार


सरायकेला (Jagdish sao) - प्रदेश भर में चल रही भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के तहत बुधवार को सरायकेला में परिवर्तन यात्रा की सभा का आयोजन की गई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने हजारों लोगों के साथ सरायकेला बाजार से परिवर्तन यात्रा करते हुए करीब 3 किलोमीटर की पदयात्रा कर सरायकेला गेस्ट हाउस मैदान में आयोजित परिवर्तन सभा में पहुंचे। जहां परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारी जन सैलाब को देखते हुए लग रहा है कि झारखंड में परिवर्तन निश्चित है। उन्होंने कहा कि आदिवासी मूलवासी के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुरू से ही काम किया है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने यहां के आदिवासी मूलवासियों के दुःख को समझते हुए वर्षों पुरानी मांग अलग झारखंड राज्य का सपना साकार किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही आदिवासी मूलवासियो का कल्याण कर सकती है।

परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासियों और मूलवासियो के कल्याण के लिए शुरू से काम किया है। उन्होंने हेमंत सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि नियुक्ति के नाम पर उत्पाद सिपाही के बहाली में हेमंत सरकार ने गलत नीति और गलत नीयत से झारखंड के युवाओं की जान गई।

जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड आंदोलन को कांग्रेस पार्टी ने कुचलने का काम किया है। और झारखंड आंदोलन से जुड़े हुए विभिन्न गोली कांड कांग्रेस सरकार के समय ही हुए हैं।
परिवर्तन सभा को पूर्व विधायक अरविंद सिंह, दिनेशानंद गोस्वामी, गणेश महाली सहित अन्य लोगों ने संबोधित करते हुए राज्यहित और यहां के आदिवासी मूलवासियो के हित में भारतीय जनता पार्टी की अगली सरकार बनाने का लोगों से आह्वान किया। समापन पर धन्यवाद ज्ञापन जिला परिषद सरायकेला के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--