बंडामुंडा में गणेश विसर्जन के दौरान झूमे श्रद्धालु
राउरकेला : रेलनगरी बंडामुंडा में पिछले आठ दिनों से चल रहे लगभग सभी गणेश महोत्सव का विसर्जन हो चुका है। विसर्जन में भगवान गणेश की निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु जमकर थिरके। बंडामुंडा सी–सेक्टर स्थित स्वीट स्टार क्लब के तरफ से गणेश महोत्सव का समापन बड़े ही धूमधाम से किया गया। गणपति के विसर्जन कार्यकर्म में क्षेत्र के प्रसिद्ध नगाड़े बाजा को शामिल किया गया।
जिसके धुन पर क्लब के सभी सदस्य खूब डांस किया। इसके आलावा क्लब के महिला सदस्य डीजे के धुन पर थिरकते नजर आए। साथ ही अत्याधुनिक स्पार्क लाइट ने तो विसर्जन का शोभा और भी बढ़ा दिया। बिसार्जन के दौरान सभी सदस्यो ने नम आंखों से गणपति को बिदा किए। इस दौरान क्लब के सभी पुरुष एवं महिला सदस्य मौजूद थे।