जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेत्री लालमुनी पूर्ति ने प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार
चाईबासा: जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेत्री लालमुनी पूर्ति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताई है। उन्होंने कहा कि कोल्हान की धरती जमशेदपुर में आयोजित परिवर्तन महारैली में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर मैं अपने आप को काफी गौरंवित महसूस कर रही हूं। मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता का मोदी जी से मिलना हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रेरक रूप में कार्य करेगा। उन्होंने आगे कहा कि निश्चित रूप से कल प्रधानमंत्री मोदी ने कितने खराब मौसम के बावजूद कोल्हान की कार्यकर्ता एवं जनता की भावना का सम्मान रखते हुए सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंचे और सभा को संबोधित किया। मोदी जी ने अनहोनी को होनी कर दिया। हम सभी कार्यकर्ता और कोल्हान की जनता उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।