--ADVERTISEMENT--

पीकेवीवाई योजना के तहत किसानों को करवाया जा रहा एक्सपोजर दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे वर्ल्ड फूड इंडिया एक्सपो 2024 में झारखण्ड के किसान शामिल हुऐ

रांची - झारखंड में चल रहे परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत प्रगतिशील किसानों को दिल्ली में चल रहे तीन दिवसीय वर्ल्ड फूड इंडिया एक्सपो 2024 के आयोजन मैं शनिवार को भेजे गए है। झारखण्ड से ओफाज के अंतर्गत सेवा प्रदाता  फ्यूचर फूड्स , वैदिक ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी, के. एन. बायोसाइंस प्राइवेट लिमिटेड, एलटीजी मैसूर ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड और इको गारंटी डिवीजन ऑफ़ इनकॉन के द्वारा  ले जाया गया। यहां किसानों को जैविक उत्पाद से सबंधित नई नई तकनीकों  की जानकारी मिलेगी। जिसमे आगे चलकर जैविक उत्पाद निर्यात में मदद मिलेगी। 

विश्व खाद्य दिवस 2024  में झारखंड के जैविक खाद्य का ब्रांड प्रदर्शनी ओफाज़ के स्टॉल पर किया जा रहा है। झारखण्ड में परम्परागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत खेती की जा रही जैविक उत्पादों का ब्रांड "जैविक झारखण्ड "की प्रदर्शनी भी ओफाज के स्टॉल पर किया जा रहा है। भेजे गए किसानों मे मतिउर रहमान ,बिपत्तारण महतो, संतोष उरांव ,कैलाश कुमार ,भीम महतो समेत अन्य सात किसान शामिल है। उक्त जानकारी संस्था के प्रवधक अमन कुमार,नीरज कुमार,और दीपक कुमार ने दी है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--