--ADVERTISEMENT--

झारखंड कि ओर से ईचागढ़ के किसान दिल्ली में ले रहे कृर्षि का प्रशिक्षण

ईचागढ़ - सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ व कुकड़ु प्रखंड के किसानों को दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे वर्ल्ड फ़ूड इण्डिया एक्सपो 2024 के तहत कृषि पर आधारित उच्च तकनीक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।पीके वी वाई योजना के तहत झारखंड कि ओर से ओफाज के ईचागढ़ प्रक्षेत्र पदाधिकारी बिपत्तारण महतो के नेतृत्व में 7 किसानों का शुक्रवार को प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया।
 झारखंड में चल रहे परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत प्रगतिशील किसानों को दिल्ली भेजा गया है। झारखण्ड से ओफाज के अंतर्गत सेवा प्रदाता  फ्यूचर फूड्स , वैदिक ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी, के. एन. बायोसाइंस प्राइवेट लिमिटेड, एलटीजी मैसूर ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड और इको गारंटी डिवीजन ऑफ़ इनकॉन के द्वारा किसानों को दिल्ली ले जाया गया है।किसानों को जैविक उत्पाद से सबंधित नई नई तकनीकों  की जानकारी मिलेगी। जिसमे आगे चलकर जैविक उत्पाद निर्यात में मदद मिलेगी। विश्व खाद्य दिवस 2024  में झारखंड के जैविक खाद्य का ब्रांड प्रदर्शनी ओफाज़ के स्टॉल पर किया जा रहा है। झारखण्ड में परम्परागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत खेती की जा रही जैविक उत्पादों का ब्रांड "जैविक झारखण्ड "की प्रदर्शनी भी ओफाज के स्टॉल पर किया जा रहा है। दिल्ली में प्रशिक्षण में ले रहे किसानों में मतिउर रहमान, बिपत्तारण महतो संतोष उरांव, कैलाश कुमार , भीम महतो समेत अन्य सात किसान शामिल है। उक्त जानकारी संस्था के प्रबंधक अमन कुमार,नीरज कुमार,और दीपक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--