आजसू पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष छवि महतो का पूर्व विधायक अरविन्द सिँह ने किया अभिनन्दन
सरायकेला - आजसू पार्टी सरायकेला - खरसावां के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो उर्फ़ छवि महतो कल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा के घोड़ाबाधा स्थित आवासीय कार्यालय पर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किये। इसी क्रम मे उन्होंने आज भाजपा से ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविन्द सिँह से आवास पर मिलकर उनका आशीष लिया। मौक़े पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए छवि महतो ने कहा की ईचागढ़ की जनता आशा भरी नज़रो से भाजपा की और देख रहीं है।
निश्चित तौर पर इस बार अरविन्द सिँह जी के नेतृत्व मे ईचागढ़ मे कमल खिलेगा और झारखण्ड मे सरकार भाजपा गठबंधन की बनेगी। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन करते हुए पूर्व विधायक अरविन्द सिँह ने कहा की छवि जी ने एक लम्बे समय तक पार्टी संगठन को चलाया है उनके भाजपा से जुड़ जाने से निश्चित तौर पर पार्टी को लाभ होगा और हमें सफलता मिलेगी। मौक़े पर पार्टी नेता समरेश सिँह, रवि राजू, रमेश राजू, बिट्टू पांडेय, रसोराज गोराई, देवांशु शेखर, दीपक सिँह, रौशन सिँह, पंकज सिन्हा आदि लोग उपस्थित थे।