भगोड़ा शशि कुमार शर्मा के घर गोलमुरी पुलिस ने चस्पा इश्तहार
जमशेदपुर - गोलमुरी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सोमवार को गोलमुरी टाउन थाना क्षेत्र के केवल टाउन नीम रोड मकान संख्या 21 पर भगोड़ा अभियुक्त शशी कुमार शर्मा के घर पर इश्तहार चिपकाया गया। मिली जानकारी के अनुसार गांधी नगर बागबेड़ा निवासी सुरज कुमार साहू से 7,50000 रूपए लिया था और रूपए एंठने के बाद से वह घर से फरार था। सुरज कुमार साहू के लिखित बयान पर गोलमुरी टाउन थाना में कांड संख्या 50/24 दिनांक 14-04-24 को धारा 420/406/120बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। कांड दर्ज होने के बाद भी वह कोर्ट में आत्मसमर्पण नही किया न ही कोई पक्ष रखा गया। सोमवार को कोर्ट आदेश पर एस आई अजित प्रकाश के नेतृत्व में अभियुक्त शशी कुमार शर्मा के घर पर इश्तहार चिपकाया गया।