--ADVERTISEMENT--

इनर व्हील क्लब जमशेदपुर द्वारा भव्य 'डांडिया नाइट' का आयोजन, सांस्कृतिक धरोहर और उत्साह का शानदार मिलन

इनर व्हील क्लब जमशेदपुर के चार क्लबों — ईस्ट, वेस्ट, जमशेदपुर, और जेस्ट — ने 26 सितंबर 2024 को होटल केनालाइट में "डांडिया नाइट" का आयोजन किया। इस उत्सव का उद्देश्य सदस्यों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना और भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का जश्न मनाना था। कार्यक्रम में डांडिया डांस और रंग-बिरंगी पोशाक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों का चयन प्रिया गुप्ता और अल्का गर्ग ने किया। इनकी सूझ- बूझ और निष्पक्ष निर्णय के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। 

जिससे प्रतियोगिता को और भी रोचक और सफल बनाया गया। कुकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोनिका को मिला, द्वितीय स्थान इनर व्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट की ट्रेज़रर रंजीता सिन्हा को, और तृतीय स्थान इनर व्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट की एडिटर उषा महतो को प्राप्त हुआ। इनर व्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट के जी० रजनी को डांडिया क्वीन का खिताब मिला। इनर व्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट की चित्रा को एनर्जीटिक लेडी का खिताब मिला।

इस अवसर पर PDC डॉ. रीता झा और डिस्ट्रिक्ट ट्रेज़रर निभा मिश्रा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की सफलता में इनर व्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट की अध्यक्ष पापिया चटर्जी, इनर व्हील क्लब जमशेदपुर की अध्यक्ष सारिका सिंह, इनर व्हील क्लब जमशेदपुर इस्ट की अध्यक्ष मधुमिता सान्याल, इनर व्हील क्लब जमशेदपुर जेस्ट की अध्यक्ष प्रीती गोयल तथा अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--