Jamshedpur Eye Hospital Bonus : जमशेदपुर आई अस्पताल के कर्मचारियों को मिलेगा 18.5% बोनस
जमशेदपुर (atik kr. singh) – जमशेदपुर आई अस्पताल के कर्मचारियों के लिए इस साल खुशखबरी आई है। टाटा स्टील द्वारा संचालित इस अस्पताल के कर्मचारियों को इस वर्ष 18.5% बोनस दिया जाएगा। सोमवार को अस्पताल प्रबंधन और जमशेदपुर अस्पताल इंप्लॉइज यूनियन के बीच हुए बोनस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
समझौते के अनुसार, अधिकतम 76,000 रुपये और न्यूनतम 66,745 रुपये बोनस के रूप में कर्मचारियों को दिए जाएंगे। यह बोनस 19 सितंबर को कर्मचारियों के खातों में भेजा जाएगा।
बोनस समझौते पर अस्पताल के सचिव सह अधीक्षक डॉ. एस.पी. जखनवाल, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार रांगा, और अन्य सदस्य जैसे विशाल वत्स और श्वेता तिवारी ने हस्ताक्षर किए। यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, उपाध्यक्ष मीरा कुमारी, महासचिव बी.के. डिंडा, सहायक सचिव सुशांतो खलको, और कमेटी मेंबर पार्वती मिश्रा, पूनम तिर्की और पंकज सोना ने भी इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।