प्रधानमंत्री का आगमन को लेकर जमशेदपुर है तैयार....

जमे हुए हुए हैं बाबूलाल , अर्जुन , चंपई सरीखे नेता


✍️Atik Kr. Singh / Surojit Dey

जमशेदपुर - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रविवार को जमशेदपुर आगमन को लेकर जमशेदपुर तैयार है। टाटानगर रेलवे स्टेशन और रिगल मैदान बिष्टुपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी पुरी कर ली गई है। जमशेदपुर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जमशेदपुर को बैनर पोस्टर से पाट दिया गया है। 


प्रधानमंत्री के स्वागत में तोरणद्वार बनाया गया है। प्रशासनिक आला अधिकारी भी कार्यक्रम स्थल पर जमे हुए हैं। झारखंड भाजपा के शीर्ष नेता प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सरीखे नेता भी जमशेदपुर में जमे हुए हैं।जमशेदपुर वासीयों में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर खाश उत्साहित हैं। 


मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी टाटानगर रेलवे स्टेशन में बंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, वहीं 21 हजार करोड़ की योजना का शुभारंभ करेंगे। बताया जा रहा है कि पुरे कोल्हान से लोगों का हुजूम जमशेदपुर पहुंचेंगे। कोल्हान के भाजपाइयों ने इसकी तैयारी भी कर लिया है।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--