--ADVERTISEMENT--

मंईया सम्मान यात्रा से भाजपा के षड्यंत्र की पोल खोलेगी महिला शक्ति: निरल पूर्ति


मंझारी: मंईया सम्मान यात्रा को लेकर तांतनगर और मंझारी प्रखंड में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने बैठक किया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना लाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है । लेकिन विपक्ष में बैठी भाजपा गलत प्रचार प्रसार कर कोर्ट के शरण में जाकर इसे बंद करने का षड्यंत्र रचने का प्रयास कर रही है। इसी को लेकर महिलाओं के सम्मान और उनके हक को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिला नेत्रियों ने पूरे राज्य में महिलाओं को इसके बारे जानकारी देने के लिए मंईया सम्मान यात्रा निकल रही है। इस यात्रा में झारखंड के युवा मुख्यमंत्री की अर्धांगिनी और विधायक कल्पना सोरेन, महुआ मांझी, बेबी देवी, जोबा मांझी पूरे राज्य का भ्रमण कर महिलाओं को इस योजना के बारे में जानकारी दे रही है । साथ ही महिलाओं को मिलने वाले सम्मान में भाजपा किस प्रकार गलत प्रचार प्रसार कर रही है, इन बातों को लेकर महिलाओं को जागरुक भी किया जा रहा है। इसी के तहत 28 सितंबर को मंईया सम्मान यात्रा मझगांव विधानसभा पहुंच रही है । इस कार्यक्रम को चारों प्रखंड में सफल बनाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरी तैयारी कर लें, क्योंकि आने वाले एक डेढ़ माह में विधानसभा चुनाव है और भाजपा महिलाओं को मिलने वाले सम्मान राशि से घबरा गई है। इसलिए हमें भाजपा को दिखा देना है कि राज्य में महिलाओं को सम्मान देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता साथ में खड़ा है। भाजपा का किसी षड्यंत्र का शिकार महिलाओं को होने नहीं दिया जाएगा। झारखंड सरकार जो सम्मान दे रही है उन्हें हमेशा देती रही है और देती आएगी। इसलिए दोनों प्रखंड के कार्यकर्ता एक-एक पंचायत, एक-एक गांव में जाकर मंईया सामान यात्रा कार्यक्रम के बारे जानकारी दें और महिलाओं को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लाने का प्रयास करें। जिससे उन्हें सच्चाई का पता चल सके की उनके हित में किए गए झारखंड सरकार के कार्य को कैसे भाजपा उच्च न्यायालय जाकर बंद करने का प्रयास कर रही है । यही नहीं चुनाव को देखते हुए भाजपा ने पूरी केंद्र सरकार की टीम को झारखंड में लगा दिया है ।उन्हें आदिवासी युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूरा डर लगा हुआ है। यही कारण है कि झारखंड के साथ-साथ पूरे देश से भाजपा अपने नेताओं को राज्य में भेज कर विधानसभा चुनाव में जीत का सपना तैयार कर रही है। लेकिन राज्य की जनता उन्हें वर्षों तक झेल चुकी है। अब जब आदिवासी का बेटा राज्य का सर्वांगीण विकास कर रहा है तो विपक्ष के पेट में दर्द होना शुरू हो गया है। इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में हमें पूरी तैयारी के साथ उतरना है और विपक्ष को पूरे झारखंड से साफ करना है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--