परिवर्तन सभा एवं संकल्प यात्रा को लेकर बैठक संपन्न
नीमडीह - सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के नीमडीह डाक बंगला में नीमडीह पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, संयोजक, सहसंयोजक एवं कार्यकर्ताओं की एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय उपस्थित हुए।
बैठक में आगामी 26 सितंबर को ईचागढ़ के टीकर हाइस्कूल मैदान में आयोजित होने वाले संकल्प सभा और युवा संवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। वहीं प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने कहा कि परिवर्तन सभा व संकल्प यात्रा एवं नीमडीह के रघुनाथपुर दुर्गा मंदिर परिसर में युवा संवाद एवं रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हजारों की संख्या में बाइक रैली निकाली जाएगी, जिसे एक विशाल जनसमूह का समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि परिवर्तन सभा एक ऐतिहासिक होगा, जिसके लिए कार्यकर्ता जोर शोर से तैयारी में जुट गए हैं।
बैठक के दौरान जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई, सारथी महतो, मंडल पूर्वी अध्यक्ष विपुल सिंह सरदार, मंडल पश्चिमी अध्यक्ष नारायण गोप, चंद्र मोहन दास, मदन सरदार, सरला दीदी, अन्नपूर्णा दीदी, वासुदेव सिंह सरदार, मानिक मंडल, विस्तारक अजीत सिंह सरदार सहित कई महत्वपूर्ण नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया और कहा कि यह आयोजन ईचागढ़ विधानसभा में परिवर्तन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।