विधायक कल्पना सोरेन दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम सिंहभूम जिले की दौरा करने 28 सितंबर को चाईबासा पहुंचेगी
चकधरपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन पश्चिम सिंहभूम जिले की दौरा करने 28 सितंबर को चाईबासा पहुंचेगी। दौरा के क्रम में विभिन्न जगहों पर आयोजित आमसभा और रात्रि चौपाल में भाग लेंगी। वहीं महिलाओं से कल्याण सोरेन रु-ब-रु होगी। उनके साथ कैबिनेट मंत्री बेबी महतो, राज्यसभा सांसद महुआ माझी, सिंहभूम सांसद जोबा माझी, ईचागढ़ विधायक सरिता महतो शामिल रहेंगे। इस चीज की जानकारी झामुमो जिलाध्यक्ष सह चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने अपने आवासीय कार्यालय बनमालीपुर में सोमवार को प्रेस वार्ता में कहा कि झामुमो पार्टी की पांच सदस्यीय महिला टीम पश्चिम सिंहभूम जिले का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक कल्पना सोरेन 28 सितंबर को चाईबासा पहुंचेगी। जिसके बाद चाईबासा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह खूंटपानी पहुंचेगी। जहां पर आयोजित चौपाल में शामिल होंगी। उसके बाद वह चक्रधरपुर पहुंचेगी।
भारत भवन स्थित लग्जरी होटल में रात्रि विश्राम करेगी। उससे पहले शाम सात बजे रात्रि चौपाल में महिलाओं से रु-ब-रु होंगी। चाईबासा ब्लड बैंक के मांग पर आगामी 29 सितंबर को विधायक आवास बनमालीपुर में लट्टू उरांव कल्याण समिति एवं दिशूम गुरु आर्शीवाद योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर को विधायक कल्पना सोरेन उदघाटन करेंगे। उदघाटन 29 सितंबर की सुबह 9 बजे होगा। उनके साथ कैबिनेट मंत्री बेबी महतो, राज्यसभा सांसद महुआ माझी, सिंहभूम सांसद जोबा माझी, ईचागढ़ विधायक सरिता महतो भी शामिल रहेंगे।
रक्तदान शिविर का उदघाटन के बाद कल्पना सोरेन चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी पंचायत स्थित बुढ़ीगोड़ा मैदान में आयोजित आमसभा में पहुंचेगी। जहां पर संबोधित करने के बाद सोनुआ प्रस्थान करेगी। सोनुआ से गोइलकेरा होते हुए मनोहरपुर पहुंचेगी। वहां से जगन्नाथपुरी, फिर मझगांव पहुंचेगी। वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जमशेदपुर के लिए रवाना होगी। प्रेस कांफ्रेंस में चक्रधरपुर विधायक प्रतिनिधि पीरु हेंब्रम, बंदगांव विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, झामुमो प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई मौजूद थे।