केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नितिन प्रकाश बने दुबारा अध्यक्ष, चंदन उपाध्यक्ष और आनंद महासचिव बने

चाइबासा : केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, चाईबासा का नितिन प्रकाश पुनः अध्यक्ष बनाया गया है,वही आनंद प्रियदर्शी फिर से महासचिव बने हैँ। चंदन पांडेय को उपाध्यक्ष और आशीष कुमार सिन्हा को संयुक्त सचिव बनाया गया है। रविवार को रवींन्द्र भवन मे केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक मे चाईबासा के सभी 22 पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव और प्रतिनिधि उपस्थित थे। समिति के संरक्षक राजीव नयनम नें बैठक का संचालन किया, जबकि बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष राजू यादव नें की। बैठक मे सभी पूजा समितियों के प्रतिनिधियों नें एक स्वर से पिछले वर्ष केंद्रीय समिति द्वारा किये गए कार्यों की सराहना करते हुए सर्वसाम्मति से पिछले वर्ष की केंद्रीय समिति को इस वर्ष भी मौका देने का प्रस्ताव पारित किया। समिति के सभी संरक्षग्क एवं पदाधिकारी तथा काफीकारिणी सदस्य पूर्ववात रहेंगे, सिर्फ एक परिवर्तन करते हुए संयुक्त सचिव चंदन पांडेय को नया उपाध्यक्ष एवं आशीष कुमार सिन्हा को संयुक्त सचिव बनाया गया। बैठक मे तय किया गया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर शांति पूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा का त्यौहार मनाया जाएगा। विभिन्न पूजा पंडालो की जो समस्याएं हैँ, उनका समाधान कराया जएगा। पूजा पंडालो एवं विसर्जन मार्ग मे साफ सफाई, सडक की मरम्मत और विद्युत प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए संबंधित विभागों से सम्पर्क करने का निर्णय लिया गया।

 केंद्रीय समिति मे नितिन प्रकाश अध्यक्ष, चन्दन पांडेय, संजय चौबे, त्रिशानु राय, विकास शर्मा और राजू यादव उपाध्यक्ष, आशीष कुमार सिन्हा, बुलु दास, संजय वर्मा को संयुक्त सचिव, नवल किशोर डे को कोषाध्यक्ष एवं विनेश गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। राजीव नयनम, मधुसूदन अग्रवाल, मदन मोहन दर्रीपा और विजय राज यादव को संरक्षक बनाया गया। बैठक मे सेंन टोला दुर्गा पूजा समिति से इंद्रजीत, तुरी टोला दुर्गा पूजा समिति से रंजन सिंह, कुम्हार टोली दुर्गा पूजा समिति से मुकेश प्रजापति शैलेश प्रसाद भुइया टोली दुर्गा पूजा समिति के बंटी भुइया सहित अन्य लोगों नें अपने विचार रखे,
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--