Saraikela News : तालाब में डूबने से अधेड़ महिला की हुई मौत
सरायकेला (Jagdish Sao): सरायकेला थाना क्षेत्र के हंसाउड़ी स्थित तालाब में डूबने से एक 55 वर्षीय महिला की मौत रविवार को हो गई। पुलिस ने शव को तालाब से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। महिला रविवार की सुबह करीब सात बजे तालाब गई थी। जहां पांव फिसलने से वह तालाब में गिर गई। तालाब में पानी अधिक होने के कारण महिला का दम तालाब में ही घुट गया और उसकी मौत हो गयी। कुछ लोगों ने जब महिला का शव देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूत्रों के अनुसार महिला ने रविवार की सुबह हड़िया का सेवन किया था। हड़िया पीने के बाद वह तालाब के समीप गई थी। तालाब के आस पास फिसलन होने के कारण उसका फिसलने के कारण वह तालाब में डूब गई। महिला के पति का नाम स्व. पांडू गोप है। सरायकेला थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल ने बताया कि महिला के शव तालाब से बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।