--ADVERTISEMENT--

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जमानत पर हुई रिहाई को लेकर सावित्री मार्डी ने खुशी जताते हुए कार्यकर्ताओं को दी बधाई

सावित्री मार्डी


सरायकेला : आम आदमी पार्टी की सरायकेला विधानसभा की निवर्तमान अध्यक्ष सावित्री मार्डी ने प्रेस रिलीज जारी कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि यह सिर्फ अरविंद केजरीवाल की जीत नहीं है बल्कि हमारे महान राष्ट्र में लोकतंत्र और न्याय की दृष्टिकोण से सच्चाई, पारदर्शिता और सिद्धांतों की जीत है। जिसके लिए अरविंद केजरीवाल हमेशा खड़े रहे हैं। यह लोगों की शक्ति और हमारी सामूहिक आवाज के ताकत का प्रमाण है। इस खुशी को मनाते समय हम अपने संविधान के निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के शब्दों को भी याद करेंगे कि लोकतंत्र केवल सरकार का एक रूप नहीं है बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। 

उन्होंने कहा है कि आज ऐसे माहौल के बीच जहां कुछ अनैतिक बलों के द्वारा भारत में लगातार लोकतंत्र को खत्म करने के प्रयास होते रहे हैं। वहां हम लोकतंत्र की सच्ची भावना को जीतते हुए देखकर गौरवांवित है। अरविंद केजरीवाल की तरह ही आम आदमी पार्टी के कई अन्य नेता भी इसी तरह की चुनौतियां और उत्पीड़न का सामना कर मजबूत एवं दृढ़ होकर उभरे हैं। जिसमें सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया सरीके के नेता ने कठिन लड़ाई के बाद जमानत हासिल की। 

भारी चुनौतियों के बावजूद आम आदमी पार्टी अडिग है। और एक बेहतर भारत के अपने सपने के तरफ प्रतिबद्ध है। आम आदमी पार्टी आम आदमी के अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष जारी रखेगा। आज इस घड़ी में हम विपत्तियां पर विजय पाने और पहले से कहीं अधिक मजबूत बनकर उभरने की भावना को दृढ़ होता हुआ महसूस कर रहे हैं। 

सच्चाई और ईमानदार होने के लिए सताए गए अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के अन्य सभी नेताओं के साथ हम सभी खड़े हैं। अपने बच्चों और अपने महान राष्ट्र के लिए अच्छे स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार और एक उज्जवल भविष्य की अपेक्षा में मिलकर काम करते हुए बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा संविधान में की गई कल्पना को साकार करने की राह पर हैं।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--