--ADVERTISEMENT--

डॉ संजीव कुमार के अस्पताल लौटते ही छाई खुशियां

बंडामुंडा : चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलवे अस्पताल के सीएमएस डॉ संजीव कुमार का तबादला रद्द कर दिया गया है। इस दौरान छुट्टी समाप्त कर डॉ संजीव कुमार ने शनिवार की सुबह अस्पताल पंहुच पुनः मरीजों के चिकित्सा में जुट गए। डॉ संजीव कुमार के अस्पताल में लौटने की सूचना जैसे ही रेल कर्मचारियों की मिली तो बड़ी संख्या में रेल कर्मी डॉ संजीव कुमार से मुलाकात करने को पंहुच गए। इस दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कोंग्रेस के पदाधिकारियों ने भी कुछ रेल कर्मियों के साथ अस्पताल पंहुच कर डॉ संजीव कुमार को फूल गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। अपने प्रीय डॉक्टर को देख रेल कर्मचारि भावुक हो उठे। 

उनके चेहरे में खुशी खिल उठे। डॉक्टर संजीव कुमार ने भी अपने पुराने अंदाज में रेल कर्मियों को डेंगू से दूर रहने के लिए आगाह किया। मालूम हो की डॉक्टर संजीव कुमार ही वो डॉक्टर है जिन्हे पाकर बंडामुंडा के रेल कर्मियों को लंबे समय के बाद रेल अस्पताल के इलाज प्रणाली पर भरोसा जागा है। उल्लेखेनिय है की लंबे समय से बिबादो में घिरे बंडामुंडा रेल अस्पताल से स्थानीय रेल कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य त्रस्त हो चुके थे। अस्पताल के कुछ डॉक्टर के द्वारा मरीजों के साथ हो रहे बत्तमिजी से रेल कर्मी काफी परेशान थे। 

अस्पताल के दो डॉक्टरों का तबादले के लिए तो रेल कर्मचारियों को आंदोलन की भी सहारा लेना पड़ा था। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण आज भी उन डॉक्टरों की जड़े अस्पताल में टिकी हुई है। ऐसे में स्थानीय लोगो ने रेल मंत्री से गुहार लगाई है की अस्पताल के जिन डॉक्टरों के शिकायत लगातार हो रही है उन्हे जल्द अस्पताल से तबादला किया जाए। ताकि रेल कर्मचारियों को एक स्वास्थ वातावरण का लाभ मिल सके।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--