--ADVERTISEMENT--

परिवर्तन यात्रा की यह रथ और भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत से पूरे झारखंड में होगा परिवर्तन : डॉ सुनीता

आज घाटशिला विधानसभा के झारखंड भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के परिवर्तन यात्रा के रथ में विशेष रूप से परिवर्तन यात्रा के कोलहान प्रभारी झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी जी गरिमामई में उपस्थिति में घाटशिला विधानसभा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित बाइक रैली के साथ कोल्हान प्रमंडल स्तरीय परिवर्तन यात्रा दूसरा पड़ाव प्रारंभ हुई। जोकि घाटशिला से निकलकर सरडा क्रॉसिंग के रास्ते जादूगोड़ा होते हुए,आज पोटका विधानसभा जाकर पहुंचेगी ,आज के इस परिवर्तन यात्रा के रथ को जादूगोड़ा मंडल के द्वारा जमकर नारेबाजी ढोल नगाड़ा के साथ साइको भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल बरसा कर एवं भाजपा कार्यकर्ता द्वारा भारतीय जनता पार्टी का झंडा दिखाकर रथ को स्वागत किया गया । एवं आगे के लिए शुभकामनाएं दी गई । इस परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ बहरागोड़ा विधानसभा से प्रारंभ हुई थी । 

जिसमें एक विशेष रूप से तैयार परिवर्तन यात्रा का रथ का आगमन हुआ जो बहरागोड़ा से चलकर चाकुलिया धालभूमगढ़ के रास्ते घाटशिला होकर पूरे कोल्हान में भ्रमण करेगी । 
इस परिवर्तन यात्रा का रथ से जन विरोधी महिला विरोधी सरकार के खिलाफ में लोगों को संदेश पहुंचाया जाएगा। यह सरकार बेरोजगारों के खिलाफ की सरकार है भ्रष्टाचार की सरकार है इसके अलावा कई सारे गंभीर विषयों पर आम जनता के बीच जो पिछले 5 साल से ठगी हुई महसूस कर रही है आज उनके बीच में संदेश पहुंचाया जाएगा। 

मौके पर डॉक्टर सुनीता देवदूत ने कहा यह सरकार पिछले 5 सालों से जनता को धोखा में रखकर अपना सिर्फ सत्ता का लाभ भोग रहा है । यह सरकार बेरोजगारों को हर साल 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था । यह सरकार महिलाओं अत्याचार रोकने में नाकाम वाली सरकार है । अब तक ना ही बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता मिल ना ही बेरोजगारों को नौकरी मिल रही है ना महिलाओं को सम्मान मिल रही है, यह आवाज आज परिवर्तन यात्रा के जरिए माँ रंकनी की भूमि से उठी परिवर्तन की ये आवाज झारखंड में हर कोने कोने में पहुंचेगी और 
झारखंड के हर कोणे की जनता ने ठाना है, फिर से भाजपा की सरकार लाना है । 

मौके पर घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू जी घाटशिला के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी जी मौजूद थे। जिला अध्यक्ष चंडी चरण साहू जी पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साहू जी पूर्व जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती जी घाटशिला मंडल के मंडल अध्यक्ष कौशिक कुमार जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे जी, महामंत्री हाराधन सिंह जी , मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा मंडल अध्यक्ष अनूप दास, मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह , हेमंत नारायण देव जी, सत्यनारायण पुष्टि जी, विजय पांडे जी युवा मोर्चा के अध्यक्ष रंगलाल महतो जी , बुद्धेश्वर मार्डी जी, दीपक दण्डपाट जी परिषद देवयानी मुर्मू जी, एवं विभिन्न मंडलों से आए हुए हजारों कार्यकर्ता के साथ पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--