मधुसूदन विद्यालय में विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष अर्तभंजन प्रधान को दी गई श्रद्धांजलि
चकधरपुर : मधुसूदन विद्यालय में विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष अर्तभंजन प्रधान का देहावसान दिनांक 23 सितंबर 2024 को उनके निवास स्थान चक्रधरपुर में हुआ।
उन्होंने 70 के दशक से चक्रधरपुर के मारवाड़ी+2 उच्च विद्यालय में भाषा शिक्षक के रूप में लंबे समय तक कार्यरत रहे। तत्पश्चात उनका स्थानांतरण बहरागोड़ा में हुआ। वहीं से वे 2008 में सेवानिवृत हुए। वे सरल स्वभाव और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके इस आकस्मिक निधन पर मधुसूदन परिवार शोकाकुल है।श्रद्धांजलि सभा में मधुसूदन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद राम, उपाध्यक्ष शिवचरण महतो, सचिव श्याम सुंदर महतो, सह-सचिव गणेश्वर महतो दोनों विद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्य एवं दोनों विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष अर्तभंजन प्रधान को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने एवं अर्तभंजन प्रधान के शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।