ओड़ीया दुर्गा पूजा में बंगला नाटक का फीता काट कर किया उद्घाटन
ईचागढ़ - सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के उड़ीया दुर्गा पूजा समिति द्वारा बंगला यात्रा पाला का आयोजन किया गया। ग्रामीण नव युवकों द्वारा नाटक का मंचस्थ किया गया। वहीं यात्रा पाला का उद्घाटन पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साव ने फीता काट कर किया। ग्रामीणों ने विभिन्न भुमिका अदा कर अपने अदाकारी से दर्शकों को जमकर झुमाया। यात्रा पाला से रात भर लोगों ने मनोरंजन किया।
कलाकारों ने अपने अंदर छुपे कला का बखुबी प्रदर्शन किया। वहीं मुख्य अतिथि अशोक साव ने कहा कि नाटक में दुसरे के गुण व स्वभाव का अभिनय करना एक बहुत बड़ा कलाकारी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बंगला नाटक का काफी प्रचलन था, जिससे गांव के कलाकार अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते थे। उन्होंने कहा कि यह संस्कृति समय के साथ विलुप्त हो रहा है। एक दो महिने से कलाकार अभिनय को सीखते हैं जिससे आपसी एकता भी कायम होता है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग इतना व्यस्त हो गए हैं कि किसी से बैठकर बात करने का समय ही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संस्कृति को बचाए रखना एक चुनौती है। मौक़े पर नवकिशोर महतो, दीपक दत्ता, सुदर्शन महतो, बसंत पोद्दार, गौरांग दत्ता, कृष्ण पोद्दार आदि उपस्थित थे।