--ADVERTISEMENT--

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति नेकी पुरस्कार वितरण समारोह

गांधी टोला को सर्वश्रेष्ठ पंडाल एवं पुलहातु को सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा और तुरी टोला को सर्वश्रेष्ठ विद्युत सज्जा का पुरस्कार



चाईबासा : केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति द्वारा रविवार को पिल्लई हाल मे आयोजित पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह मे गांधी टोला को सर्वश्रेष्ठ पंडाल एवं पुलहातु को सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा और तुरी टोला को सर्वश्रेष्ठ विद्युत सज्जा का पुरस्कार प्रदान किया गया। अनुशासन मे श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, रेलवे कालोनी दुर्गा पूजा समिति को, स्वच्छता मे श्री श्री सेन टोला दुर्गा पूजा समिति ,सेन टोला, सांस्कृतिक कार्यक्रम में  श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति रविंद्र भवन एवं पारम्परिक तरीके से पूजा अर्चना के लिए पूजा में  श्री श्री सरस्वती हरि बोल दुर्गा पूजा समिति ,मेन रोड ,सदर बाजार को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति,धोबी तालाब को प्रथम वर्ष पूजा के आयोजन के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान निर्णायक मंडल के सदस्यों पत्रकार सुधीर पांडेय, उदय प्रताप सिंह,अधिवक्ता राजाराम गुप्ता, समाजसेवी विकास दोदराजका, लालू कुजूर, कन्हैया लाल अग्रवाल, राजकुमार सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन प्रसाद साव, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अनिल खीरवाल एवं पश्चिमी सिंहभूम चैबर ऑफ कामर्स एन्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजकुमार ओझा एवं केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नितिन प्रकाश एवं संरक्षक राजीव नायनम नें दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया।

कार्यक्रम का संचालन  उपाध्यक्ष संजय चौबे नें किया। इस अवसर पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सभी पढ़ाफिकारियो एवं कार्यकारिणी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। समिति के संरक्षक विजय राज यादव, महासचिव आनंद प्रियादर्शी, उपाध्यक्ष राजू यादव, चंदन पांडेय, विकास शर्मा, त्रिशानु राय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन सचिव आशीष कुमार सिन्हा नें किया.

इन्हे मिला पुरस्कार -
सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल 
प्रथम -श्री श्री गांधी टोला दुर्गा पूजा समिति
द्वितीय -श्री श्री दुर्गा पूजा समिति पिलाई हाल सदर बाजार 
 तृतीय - श्री श्री दुर्गा पूजा समिति टुंगरी न्यू कॉलोनी ।
सर्वश्रेष्ट प्रतिमा-  
प्रथम - श्री श्री दुर्गा पूजा समिति पुलहातु 
द्वितीय - श्री श्री सनातन दुर्गा पूजा समिति मेरीटोला 
तृतीय - श्री श्री भुइया टोली दुर्गा पूजा समिति मोचीसाईं ।
सर्वश्रेष्ठ विद्युत सजजा 
प्रथम -  नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समितितु, गुट्टू साईं ,तुरी टोला ।
द्वितीय - श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हनुमान मंदिर चौक गाड़ी खाना। 
तृतीय -श्री श्री टुंगरी दुर्गा पूजा समिति, तारा मंदिर 
स्वच्छता 
प्रथम - श्री श्री सेन टोला दुर्गा पूजा समिति ,सेन टोला ।
द्वितीय -श्री श्री बांधपाड़ा दुर्गा पूजा समिति ,बांधपाड़ा ।
तृतीय - श्री श्री मां अम्बे दुर्गा पूजा समिति सिद्धेश्वर मंदिर महुलसाईं ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में ।
प्रथम - श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति रविंद्र भवन ।
द्वितीय - श्री श्री गाड़ीखाना दुर्गा पूजा समिति  दुर्गा मंदिर, गाड़ी खाना ।
तृतीय -श्री श्री सिद्धिदात्री दुर्गा पूजा समिति वसुंधरा कॉलोनी सेन टोला।
पारम्परिक रीति रिवाज से पूजा में ।
प्रथम - श्री श्री सरस्वती हरि बोल दुर्गा पूजा समिति ,मेन रोड ,सदर बाजार 
द्वितीय - श्री श्री अमला टोला दुर्गा पूजा समिति अमला टोला 
तृतीय - श्री श्री दुर्गा पूजा समिति दुर्गा मंदिर कुम्हार टोली। 
अनुशासन में
प्रथम - श्री श्री दुर्गा पूजा समिति रेलवे कॉलोनी। 
द्वितीय - श्री श्री शिवसेना दुर्गा पूजा समिति बरकंदाज टोली ।
तृतीय - श्री श्री नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति गणेश मंदिर
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--