--ADVERTISEMENT--

Chaibasa : डीएवी में एक्सपो 2024 का शुभारंभ


चाईबासा :- स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय क्रिएटिव सोशियो साइंटिफिक एक्सपो का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान,स्वागत नृत्य व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर श्री मुकुंद रूंगटा जी ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पुरानी संस्कृति को विज्ञान धरातल पर ला रहा है ।बच्चे भारत के भाग्य विधाता हैं ।रुंगटा ग्रुप लड़कियों की शिक्षा व महिला सशक्तीकरण हेतु निरंतर प्रयासरत है । डीएवी झारखंड जोन-ई की एआरओ- सह-डीएवी बिष्टुपुर की प्राचार्या प्रज्ञा सिंह ने कहा कि आज इस प्रतियोगिता के दौर में किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। 


इसके लिए हमें अपनी रचनात्मकता को भी विकसित करने की आवश्यकता है। प्राचार्या रेखा कुमारी ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। इस अवसर पर विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, कला, हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत विषयों की प्रदर्शनी लगाई गई। छात्रा दिव्य‌लक्ष्मी दास ने भी अपने विचार व्यक्त किए। छात्राओं द्वारा विज्ञान गीत प्रस्तुत किया गया। 


इस अवसर पर एलएमसी के सदस्य अभिषेक दोदराजका व विक्रम खिरवाल उपस्थित थे। इसके अलावे डीएवी नोवामुंडी के प्राचार्य पी के भुइयां व डीएवी झींकपानी के प्राचार्य विवेकानंद घोष भी उपस्थित थे। निर्णायक मंडली के सदस्यों में मौसमी भट्टाचार्या यू के चौधरी,सुष्मिता बासु, पूजा मिश्रा, रतन डे,गौतम रस्तोगी, बी के ओझा उपस्थित थे। मंच संचालन शिक्षक एस बी सिंह तथा शिक्षिका मनीषा सिन्हा ने किया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--