--ADVERTISEMENT--

ईडी की छापेमारी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित : त्रिशानु राय


चाईबासा : प०सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य कांग्रेस नेता त्रिशानु राय ने झारखण्ड सरकार गठबंधन के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के भाई विनय कुमार ठाकुर आदि के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पलामू प्रमंडल की पांच सीटों पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रभाव से हारने का डर है। इसके अलावा, प०सिंहभूम जिला में भी उनकी मजबूत पकड़ है। गढ़वा में हुए विकास कार्यों की चर्चा पलामू प्रमंडल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में हो रही है, जिससे लोग अपने-अपने विधायकों से सवाल करने लगे है। जनता अब क्षेत्र की पिछड़ी हालत के लिए दशकों से सत्ता में रहे विधायकों को जिम्मेदार ठहरा रही है। मंत्री श्री ठाकुर की कार्यशैली के कारण भाजपा को पांच विधानसभा सीटों पर नुकसान होने की संभावना है।

त्रिशानु राय ने आरोप लगाया कि पिछले छह महीनों से भाजपा मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर पर पार्टी में शामिल होने का दबाव बना रही थी, लेकिन उनके मना करने पर ईडी का सहारा लिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को यह नहीं पता कि मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शिष्य है और वह कभी भी भाजपा जैसी धार्मिक उन्माद फैलाने वाली पार्टी में शामिल नहीं होंगे।

आगे त्रिशानु राय ने यह भी कहा कि ईडी चाहे जितनी छापेमारी कर ले, लेकिन उसे गढ़वा की जनता की समस्याओं और विकास कार्यों के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह चुनाव को देखते हुए ईडी का राजनीतिक हथियार के रूप में दुरुपयोग कर रही है, लेकिन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर इससे डरने वाले नहीं हैं। 
महागठबंधन के एक-एक नेता तथा कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा की गलत नीतियों और इरादों के बारे में जनता को बताएंगे। जनता भी इसे राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई मान रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--