18वीं झारखंड जूनियर एथलेटिक्स में पश्चिमी सिंहभूम जिला का बेहतरीन प्रदर्शन
2 स्वर्ण,4 रजत, एवं 4 कांस्य पदक सहित कुल 10 पदक जीते
चाईबासा : रामगढ़ के रजरप्पा डीएवी स्कूल मैदान में 14-15 अक्टूबर तक आयोजित हुई 18 वीं झारखंड जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया, अंडर 16 बालक वर्ग में राहुल बोबोंगा ने लंबी कूद में स्वर्ण, अंडर 16 बालिका यशमिता कुमारी गोंड लंबी कूद कांस्य, अंडर 18 बालक आदर्श सुरीन ऊंची कूद रजत पदक, अंडर 20 बालिका मेघा कुमारी नायक जेवलीन थ्रो स्वर्ण पदक, लक्ष्मी पिंगुवा लंबी कूद रजत पदक, त्रिपुरा प्रधान लंबी कूद एवं 400 मीटर कांस्य,जानो तियु 100 मीटर कांस्य, अंडर 20 बालक सन्नी कोडाह 3000 मीटर रजत पदक, बिक्रम चांपिया लंबी कूद रजत पदक जीत कर पश्चिमी सिंहभूम जिला का नाम रोशन किया है,उनके जीत पर पश्चिमी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सांसद श्रीमती जोबा माझी, संरक्षक मुकुंद रुंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष जगत माझी, नीरज संदवार, बलराज हिंदवार, धर्मेंद्र हांसदा, महासचिव अजय कुमार नायक, कोषाध्यक्ष दिपक पासवान, संयुक्त सचिव काश्मीर कांडेयांग ,ओंकार महातो, अर्जुन महाकुड़, सह सचिव संजीव बहांदा पुनम पिंगुवा,लखिंद्र, प्रिती महतो,शिवा ,सीमा बोदरा, राजेश महतो,राजु, बैगो, नरेंद्र, आदि जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए