Jamshedpur : दोमुहानी में गूंजी गंगा आरती
जमशेदपुर : सोनारी के दोमुहानी में आज शाम 6 बजे आयोजित गंगा आरती के कार्यक्रम ने सैकड़ों श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने नवनिर्मित भव्य द्वार का उद्घाटन किया। गंगा आरती के साथ ही इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बना यह द्वार, जिसे धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में तैयार किया गया है।
कार्यक्रम में मंत्री बन्ना गुप्ता के अलावा कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष, अन्य राजनीतिक और सामाजिक नेता, और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस आयोजन ने न सिर्फ धार्मिक उत्सव का माहौल बनाया, बल्कि जमशेदपुर के पर्यटन को भी एक नई पहचान दी है।
दोमुहानी के इस द्वार के निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।