झारखंड पिछड़ी मोर्चा के प्रत्याशी दमयंती नाग ने खरीदा पर्चा
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को झारखंड पिछड़ी मोर्चा के प्रत्याशी दमयंती नाग ने मोर्चा के संरक्षक सह अधिवक्ता आदिकांत षाड़ंगी व केंद्रीय अध्यक्ष जय जगन्नाथ प्रधान के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंची और पर्चा खरीदा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता की माँग को देखते हुए विधानसभा चुनाव लड़ रही हूं। झारखंड पिछड़ी मोर्चा के प्रत्याशी दमयंती नाग ने कहा कि क्षेत्र का विकास और महिलाओं का उत्थान करना मेरा पहली प्राथमिकता होगा। मौके पर मिथुन प्रधान, सत्या प्रधान मौजूद थे।
दमयंती नाग 24 को करेगी नामांकन
निर्दलीय सह झारखंड पिछड़ी मोर्चा के प्रत्याशी दमयंती नाग आगामी 24 अक्टूबर को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। मोर्चा के संरक्षक सह युवा अधिवक्ता आदिकांत षाड़ंगी ने बताया कि नामांकन दाखिल सादगी से होगा। किसी तरह का भव्य आयोजन नहीं होंगे। जन समर्थकों के साथ प्रत्याशी नामांकन पर्चा दाखिल करेगी। मौके पर मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।