--ADVERTISEMENT--

प्रंखड विकास पदाधिकारी के पदभार ग्रहण करने पर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया


जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर सुमित प्रकाश को पदभार ग्रहण करने पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं समाजसेवी भोला झा संयुक्त रूप से पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किए।

    प्रखंड विकास कार्यालय में वीडियो के पद पर पदभार ग्रहण करने के पश्चात पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने जमशेदपुर प्रखंड में विकास से संबंधित कई मुद्दों पर वार्ता किए। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने अधूरे बड़े विकास के कार्यों को पुरा करने सहित विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मैया योजना पेंशन को अभिलंब पूर्ण कर हर लाभुको तक इसका लाभ पहुंचने का भी आग्रह किए। मैया योजना में कई सारी त्रुटियो को दूर करने की बात भी कहे है।
    सारी बातों से अवगत होकर नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश सिंह ने अधूरे पड़े विकास के कार्यों को जल्द पूरा करने एवं लंबित विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मैया योजना में हो रही त्रुटि को दूर करने का आश्वासन दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों के तालमेल से क्षेत्र का विकास करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।
    विदित हो कि निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा के तबादला होने पर सुमित प्रकाश जमशेदपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण किए हैं। इसके पहले सुमित प्रकाश धालभूम कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर थे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--