--ADVERTISEMENT--

प्रदेश स्तरीय खेलों झारखंड के अंतिम दिन तीन कांस्य पदक के साथ कुल चार पदक जिले को मिला

सरायकेला (Jagdish Sao) : बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम रांची  के होटवार में आयोजित की जा रही खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन जिले के खिलाड़ी छात्रों ने तीन कांस्य पदक जीते। इस प्रकार एक रजत पदक और तीन कांस्य पदक के साथ कुल चार पदक जिले की झोली में प्राप्त हुए हैं। उक्त जानकारी देते हुए जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो ने बताया कि शनिवार को खेले गए अंडर 17 बालिका वर्ग में उच्च विद्यालय सीरूम कुकड़ू की छात्रा लक्ष्मी सिंह सरदार ने 400 मी बाधा दौड़ में कांस्य पदक, अंडर 19 बालिका वर्ग के 4×100 मी दौड़ में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय नीमडीह की छात्राएं शकुंतला मार्डी, शेफाली मुर्मू, सुनीता महतो एवं सुमित्रा सिंह सरदार ने कांस्य पदक और अंडर-19 बालक वर्ग के 4 100 मी दौड़ में उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोजो कुरमा के छात्र रहित बोदरा, अमन बांकिया, गोशा रामायण एवं शासन जामुदा ने कांस्य पदक हासिल किया है। 

उन्होंने बताया कि जिले की उपलब्धि पर उपायुक्त सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों, कोच तथा मैनेजर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि संसाधन के अभाव के बावजूद भी खिलाड़ी एवलन जूते और सेगा कंपनी के जूते पहनकर जीत दर्ज करते हुए जिले का नाम रोशन किए हैं। जो गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ियों के पास रनिंग जूते स्पाइक्स होते तो खिलाड़ी और अच्छा प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीतने में कामयाब हो सकते थे। 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--