--ADVERTISEMENT--

सती घाट हमारी धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर - सुदेश महतो

सोनाहातू (अबधेश महतो) :  प्रखंड के बारेंदा पंचायत अंतर्गत पांडुडीह गांव के समीप स्वर्णरेखा नदी के तट पर स्थित महातीर्थ सतीघाट में गुरुवार को भव्य और विशाल कलश यात्रा के साथ सती मंदिर निर्माण हेतू विधिवत भूमि एवं शिला पूजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुदेश महतो मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में स्नान घाट निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया।उन्होंने कहा की सतीघाट हमारी धार्मिक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर है। इस स्थल को वृहद रूप में पर्यटन का केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा।महातीर्थ सतीघाट मंदिर का निर्माण सैंड स्टोन से होगा। यह खास सैंड स्टोन मिर्जापुर से मंगाए जाएंगे।

 3.94 एकड़ में फैले मंदिर परिसर में दो तोरण द्वार, स्नान घाट, मेला के लिए मैदान, सेंट्रल प्लाजा, एमपी थियेटर, विभिन्न तरह की दुकानें, हॉल, पार्किंग, पार्क, सड़कें, पानी, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके पूर्व 5 हजार से अधिक महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।कलश यात्रा पांडुडीह दुर्गा मंदिर से शुरू होकर स्वर्णरेखा नदी के तट से जल उठाकर वहां से भूमि पूजन स्थल तक निकाली गई।पूजन के बाद जुगल डगर सिद्धार्थ ग्रुप तथा राजू इंटरनेशनल झांकी ग्रुप के द्वारा भक्ति संगीत और नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कलश स्थापना के अवसर पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम के अंत में 15 हजार लोगो के लिए भंडारा की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर ब्राह्मण पुरोहितों तथा पहान पुरोहितों को सम्मानित किया गया।मौके पर जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, जिप सदस्य मंजू सिंह मुंडा,मुखिया सुभद्रा देवीA,बेनी माधव सिंह मुंडा,गुरचू सिंह मुंडा,सुनील सिंह,जयपाल सिंह,सत्यनारायण सिंह मुंडा, नवल किशोर सिंह देव,गौतम सिंह देव,चितरंजन महतो, गोपाल पुराण,गणेश तिवारी, तपन तिवारी,अशोक महतो, चंद्रकांत महतो,तापस कर्मकार,अजय शुक्ला, दीनबंधु महतो,बसंत महतो, शंभू पुराण,पुरंदर हजाम, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--