--ADVERTISEMENT--

तीसरा मोर्चा से श्याम बिहारी प्रजापति ईचागढ़ से लड़ेंगे चुनाव



ईचागढ़ - सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सह भागीदारी पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी प्रजापति झारखंड नव निर्माण महासभा से तीसरा मोर्चा के विकल्प के रूप में चुनावी समर में भाग्य आजमाएंगे। वे शनिवार को पर्चा भी खरीदेंगे । मालूम हो कि श्री प्रजापति रांची लोकसभा से भी चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक सह झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी सहित 10 दलों का गठबंधन का वे प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से लोगों का सेवा देते आए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड को इंडिया और  एनडीए गठबंधन से लोगों को मुक्ति दिलाने में तीसरा मोर्चा काफी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि एक दो दिन के बाद ही कार्यकर्ताओं के साथ ईचागढ़ में चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही गठबंधन द्वारा चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया जाएगा।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--